देश में 1 जून से महंगा होगा हवाई सफर, सरकार ने 13 से 16 फीसदी तक बढ़ाया न्यूनतम किराया।।
BREAKING

देश में 1 जून से महंगा होगा हवाई सफर, सरकार ने 13 से 16 फीसदी तक बढ़ाया न्यूनतम किराया।।

Spread the love

नई दिल्ली। देश में कोरोना मार के बीच एक जून से हवाई सफर महंगा होने जा रहा है। सरकार ने किराये में न्यूनतम तेरह से सोलह फीसदी इजाफा करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय उस वक्त लिया गया है जब देश व दुनिया कोरोना की मार से त्रस्त हैं।  उड्ड्यन कंपनियों के साथ ही आम नागरिक भी। हवाई जहाज से यात्रा करने वालों की संख्या में निरंतर कोरोना के चलते आ रही कमी ने कंपनियों की परेशानी बढ़ा दी है। मुंबई जहां दो से ढाई घंटे में हवाई मार्ग से पहुंचा जा रहा था, कुछ कंपनियों ने किराये के रेट घटा कर इस अवधि को दस घंटे तक कर दिया है। कारण साफ है कि यात्रियों की संख्या कम होने के कारण गिनती की ही फ्लाइट चला कर इस घाटे को कम करने की कवायद की जा रही है। किराये में तेरह से सोलह फीसदी इजाफा होने से निश्चित रूप से कंपनियों को कुछ लाभ मिलेगा लेकिन आम लोगों की जेब पर यह अतिरिक्त भार भी साबित होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *