BREAKING उत्तर प्रदेश

दिनेश शर्मा की जगह अब ब्रजेश पाठक होंगे यूपी के डिप्टी चीफ

Spread the love
117 Views

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक अब दूसरे कार्यकाल में डिप्टी सीएम का दायित्व दिया जा रहा है। इस पद पर फिलहाल दिनेश शर्मा काबिज थे। दावा किया जा रहा है कि भाजपा पिछले काफी समय से ब्राह्मण समाज का दमदार छवि वाला नेता खोज रही थी। भाजपा को यह छवि ब्रजेश पाठक में नजर आयी और उन्हें यह दायित्व देने का निर्णय ले लिया गया। ब्रजेश पाठक को दिनेश शर्मा के स्थान पर लाकर भाजपा ने ब्राह्मण लाबी को साधने का काम भी किया है। वहीं केशव प्रसाद मौर्य अपने पद पर बने रहेंगे।  

दरअसल, यूपी में योगी सरकार के पहले कार्यकाल में विधायी, न्याय एवं ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम का जिम्मा मिलने के बाद माना जा रहा है दिनेश शर्मा को कैबिनेट में जिम्मा नहीं मिलेगा। बसपा से भाजपा में आए ब्रजेश पाठक पार्टी में ब्राह्मण चेहरा बने। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कई प्रत्याशियों ने उन्हें अपने प्रचार में बुलाया भी।  1989 में छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले ब्रजेश पाठक साल 1990 में लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रह चुके हैं।

10 मार्च को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में ब्रजेश पाठक, राजधानी लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। यूपी में भाजपा ने इतिहास रचते हुए 35 सालों बाद फिर से सत्ता दोहराई है। भाजपा के दूसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को राजधानी स्थित अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *