घर और जमीन हड़पने के लिए चाची ने डायन बताकर परिवार में षडयंत्र रचा और पूरे परिवार को मार डाला. 4 महीने बाद 5 शव जंगल में मिले, तब जाकर इस घटना का खुलासा हुआ. यह सनसनीखेज मामला झारखंड के चाईबासा जिले का है । पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस ने टोंटो थाना के बाईहातू गांव में पांच महीने से एक परिवार के पांच लोगों के लापता होने के मामले का खुलासा कर दिया है. सभी पांच लोगों की हत्या जुलाई माह में ही जमीन विवाद में गांव के रिश्तेदारों ने ही कर दी थी. इस मामले में एक महिला सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के निशानदेही पर पांचों लोगों के नरकंकाल भी बरामद कर लिए हैं । कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन और एसपी अजय लिंडा ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि बाईहातू गांव के कैरा लागुरी, उसकी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या जमीन विवाद में उसके रिश्तदारों ने कर दी थी और गांव से कई किमी दूर नदी के किनारे दफना दिया था । डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि आरोपियों में गिरफ्तार एकमात्र महिला मृतक की सगी चाची है जिसके साथ गांव के कई लोगों ने कैरा लागुरी और उसके परिवार को ही जमीन के लिए खत्म कर दिया. हत्या के करीब दो माह बाद मृतक कैरा लागुरी की बहन ने टोंटो पुलिस को भाई-भाभी और उसके बच्चों को लापता होने की सूचना दी थी. तब मामला दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला ।।
Recent Posts
भाजपा ने घोषित की मेरठ जिला कार्यकारिणी:
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे इंतजार और आंतरिक खींचतान के
- August 13, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


