जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद केंद्र सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है. विवादित ‘टूलकिट’ मामले में दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर हमला बोला है. उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इशारों में ही सरकार को इस मामले में आड़े हाथ लिया है. उन्होंने शायराना अंदाज में दिशा रवि की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की है.प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से.” । गौरतलब है कि टूलकिट केस में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने दिशा रवि को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था. चार फरवरी को दिल्ली पुलिस ने टूलकिट को लेकर केस दर्ज किया था. खबर के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में दिशा ने बताया कि उसने टूलकिट में कुछ चीजें एडिट की और फिर उसमें कुछ चीजें जोड़ी थी और फिर आगे बढ़ाया था. ये वो ही टूलकिट है जिसे पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. 21 वर्षीय दिशा रवि ‘फ्राइडेज फॉर फ्यूचर इंडिया’ नाम के एक संगठन की संस्थापक सदस्य हैं ।।
Recent Posts
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
4 महीने बाद भी नहीं मिले प्लॉट
Spread the love मेरठ: मेरठ की वेदव्यासपुरी आवासीय योजना से प्रभावित किसानों ने अपनी लंबित मांगों
- September 14, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में पालतू कुत्ते की मौत के
Spread the love मेरठ: मेरठ में पालतू कुत्ते टफ्फू की मौत से परिवार इतना दुखी हुआ
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


