सोनिया ने राजस्थान से राज्यसभा के लिये किया नामांकन
- राज्यसभा के लिये राजस्थान से सोनिया गांधी का नामांकन
- डॅा.मनमोहन की खाली हो रही है यह सीट
- जया बच्चन व आलोक रंजन ने सपा से किया नामांकन
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज राज्यसभा के लिये राजस्थान से नामांकन दाखिल कर दिया। 12 बजे सोनिया गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग राजस्थान विधानसभा पहुंची थी। उनके साथ राहुल व प्रियंका गांधी भी मौजूद थे। कांग्रेस ने सोनिया के साथ ही तीन अन्य का नाम भी राज्यसभा के लिये प्रस्तावित किये हैं।
कांग्रेस ने सोनिया गांधी के साथ ही जिन तीन अन्य नामों की घोषणा की है उनमें हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे का नाम शामिल है। सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की खाली हो रही सीट से राज्यसभा जाएंगी।

follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

