चार मई से अब तक 24वीं बार आज भी बढ़े पेट्रोल व डीजल के रेट
BREAKING राष्ट्रीय

चार मई से अब तक 24वीं बार आज भी बढ़े पेट्रोल व डीजल के रेट

Spread the love

 

मुंबई में पेट्रोल 102.82 रुपए प्रति लीटर

चार मई के बाद 6.63 रुपए महंगा हुआ डीजल

नई दिल्ली। देश में आज पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर बढोत्तरी हुई है। पेट्रोल का दाम 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल का 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.41 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 87.45 रुपए हो गई है। नौ राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार पहुंच गई है। मुंबई में इस समय पेट्रोल 102.82 रुपए और डीजल 94.84 रुपए प्रति लीटर है। देश में राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक वैट लगाता है। उसके बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का नंबर आता है।

इस साल चार मई के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम में 24वीं बार वृद्धि हुई है। इस दौरान पेट्रोल का दाम 5.54 रुपए और डीजल का दाम 6.63 रुपए प्रति लीटर बढ़ा है. तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिन के भावों के औसत के आधार पर रोजाना घरेलू बाजार में दाम तय करतीं हैं. वाहन ईंधन की खुदरा कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से ऊपर जा रही हैं. निवेशकों को उम्मीद है कि बढ़ती मांग की वजह से बाजार ओपेक और उसके सहयोगियों के अतिरिक्त उत्पादन का उपयोग कर सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *