कोलकाता पुलिस ने बाइक चालकों पर बढ़ते मुकदमों को देखते हुए नया नियम लागू किया है. पेट्रोल पंपों पर ऐसे लोगों को पेट्रोल देने से रोक दिया जाएगा, जो बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने के लिए आते हैं । कोलकाता पुलिस की ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ पहल 8 दिसंबर से कोलकाता और दक्षिण 24 परगना जिला (जो कोलकाता पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है) के आस-पास के क्षेत्रों में लागू किया जाएगा । पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित एक आदेश में कहा गया है कि कोलकाता पुलिस के अधिकार क्षेत्र में ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ लागू किया जाएगा, इसलिए कोई भी पेट्रोल पंप किसी भी ऐसे दोपहिया सवार को पेट्रोल नहीं बेचेगा, जो बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचता है । पुलिस के मुताबिक, बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों पर चलान काटने और सख्त कार्रवाई करने के बावजूद नियम उल्लंघन करने वालों में कई गुना वृद्धि हुई है. आदेश में कहा गया है कि बेहतर सड़क अनुशासन सुनिश्चित करने और ट्रैफिक कानूनों के उल्लंघनकर्ताओं को रोकने के लिए, आदेश के अनुसार कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है. नया नियम 5 फरवरी, 2021 तक 60 दिनों तक लागू रहेगा ।।
Recent Posts
मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही पर
Spread the love मेरठ: मेरठ में हिंदूवादी नेता और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय
- October 1, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

