आपको बता दे की पश्चिम बंगाल के मायनागुड़ी इलाके में मंगलवार रात बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। यहां तेज रफ्तार की वजह से नियंत्रण खोकर पत्थर (गिट्टी) से भरा ट्रक आस पास से गुजर रही दो छोटी गाड़ियों पर पलट गया है जिसकी वजह से कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है। घटना मायनागुड़ी इलाके की है , बुधवार सुबह पुलिस ने बताया कि जलढाका ब्रिज के पास तेज गति की वजह से नियंत्रण खोकर पत्थर से भरा ट्रक सड़क के दूसरी ओर से गुजर रहे एक छोटी गाड़ी से टकरा गया । उसके बाद और अधिक नियंत्रण खो गया और बगल से गुजर रही दो छोटी छोटी गाड़ियों पर पलट गया। दोनों गाड़ियों में मौजूद 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक तीसरी गाड़ी भी ट्रक की चपेट में आई है जिसमें सवार कई यात्री घायल हुए हैं । घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई थी। तुरंत मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। ट्रक के नीचे फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया और आसपास के अस्पतालों में भर्ती किया गया ।।
Recent Posts
ललिता गौतम हत्याकांड पर मेरठ में उबाल:
Spread the love मेरठ: मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र से सामने आए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड
- July 8, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में सीएम ग्रिड का करोड़ों रूपया
Spread the love मेरठ: मेरठ को स्मार्ट और हाईटेक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने
- July 8, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

