कोरोना कहर-पिछले 24 घंटे में पहली बार चार हजार से ज्यादा मौत, चौथी बार नए केस 4 लाख के पार
BREAKING राष्ट्रीय

कोरोना कहर-पिछले 24 घंटे में पहली बार चार हजार से ज्यादा मौत, चौथी बार नए केस 4 लाख के पार

Spread the love

 

-कुल कोरोना केस- दो करोड़ 18 लाख 92 हजार 676

-कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 79 लाख 30 हजार 960

-कुल एक्टिव केस- 37 लाख 23 हजार 446

-कुल मौत- 2 लाख 38 हजार 270

नई दिल्ली: देश में अब हर दिन न सिर्फ केस बढ़ रहे हैं, बल्कि मौतों के मामलों में भी बड़ा इजाफा हो रहा है। पहली बार भारत में एक दिन में चार हजार से ज्यादा मौत का आंकड़ा सामने आया है। वहीं, चौथी बार और लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 401,078 नए कोरोना केस आए और 4187 संक्रमितों की जान चली गई है, हालांकि 3,18,609 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

7 मई तक देशभर में 16 करोड़ 73 लाख 46 हजार 544 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 22 लाख 97 हजार 257 टीके लगाए गए। वहीं अबतक कुल 29 करोड़ 67 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 21 फीसदी से ज्यादा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *