केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बनाये गये यूपी के चुनाव प्रभारी
BREAKING उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बनाये गये यूपी के चुनाव प्रभारी

Spread the love
113 Views

 

यूपी और उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा के होने हैं चुनाव

अनुराग, सरोज व अर्जुन सह चुनाव प्रभारी बने 

नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों की आहट के बीच भाजपा ने यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव प्रभारी घोषित कर दिये हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ ही अनुराग ठाकुर, सरोज पांडेय और अर्जुन राम मेघवाल यूपी में भाजपा के सह चुनाव प्रभारी होंगे। उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। सह प्रभारी के रूप में लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी, व राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह होंगे। इसके अलावा पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मणिपुर में बीजेपी के चुनाव प्रभारी होंगे। जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत पंजाब के प्रभारी होंगे जबकि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को गोवा में भाजपा का प्रभारी बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले साल यानी 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने इसके लिए अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है। दोनों ही राज्यों में सत्तारूढ़ भाजपा 2017 के चुनाव परिणाम दोहराने का दावा कर रही है। यूपी में भाजपा ने तब चुनाव मुख्यमंत्री का चेहरा तय किये बिना लड़ा था और चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी ने गोरखपुर से पांच बार के सांसद और गोरक्षापीठ के महंत योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया था। योगी पार्टी का हिंदुत्ववादी चेहरा हैं। इस बार के चुनाव में भी भाजपा योगी के चेहरे के साथ ही जाने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *