हमीरपुर जिले में मंगलवार को एक किसान समेत तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है । सुमेरपुर थाना क्षेत्र के मौहर गांव निवासी रामराज निषाद (42) पुत्र भूरा निषाद के पास छह बीघा खेतिहर जमीन है। इसमें वह खेतीबाड़ी करके गुजर बसर कर रहा था। उसके पुत्र घाटमपुर में ईट भट्टे में मजदूरी करते है। मंगलवार को इसने घर के अंदर नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उनमें कोहराम मचा हुआ है । घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के पुत्र राजकुमार ने बताया कि मुंडेरा के इंडियन बैंक शाखा से पिता ने 90 हजार रुपये केसीसी के जरिये ऋण लिया था। कर्ज लौटाने की चिंता में वह परेशान थे । उधर, सिसोलर थाना क्षेत्र के गउघाट छानी निवासी अतुल (26) पुत्र जगदेव ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की शादी दो साल पहले हुयी थी। पुलिस ने आज इसके शव का पोस्टमार्टम कराया है । मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी शीलमा (18) पुत्री छोटेलाल ने अपने घर पर सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली ।।
Recent Posts
दिल्ली में लोकतंत्र शर्मसार! हक मांगने वाले
Spread the love न्यूज डेस्क: दिल्ली की सड़कों पर कल जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने लोकतंत्र
- July 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की लिफ्ट
Spread the love मेरठ: मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी के एफ-1 टॉवर में
- July 15, 2026
- 10 Min Read
साली की शादी में शराब पीने पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-शकरपुर गांव में एक दिल दहला
- July 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


