कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन रफ्तार पकड़ रहा है और अब राजनीतिक दल भी खुलकर इसके समर्थन में आ गए हैं. समाजवादी पार्टी ने किसानों के समर्थन में किसान यात्रा निकालने की बात कही, लेकिन सोमवार सुबह से ही लखनऊ से लेकर कन्नौज तक पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ा दी है. सपा की किसान यात्रा शुरू होने से पहले ही कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया है, तो लखनऊ में कुछ इलाकों को सील कर दिया गया है । लखनऊ की विक्रमादित्य रोड जहां समाजवादी पार्टी का दफ्तर है, उसे छावनी के तौर में बदल दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान खड़े हैं. बता दें कि अखिलेश यादव को लखनऊ से कन्नौज जाना है, जहां पर वो किसान यात्रा में हिस्सा लेंगे. समाजवादी पार्टी किसानों द्वारा मंगलवार को बुलाए गए भारत बंद के समर्थन का ऐलान भी कर चुकी है । इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के दफ्तर से लेकर अखिलेश यादव के घर तक लखनऊ में बैरिकेडिंग की गई है. किसी को भी आने-दाने की इजाजत नहीं है. यहां पर पुलिस प्रदर्शन जैसी स्थिति के लिए तैयार है और वाटर कैनन लिए खड़ी है, इलाके को सील कर दिया गया है । लखनऊ पुलिस ने समाजवादी पार्टी के MLC राजपाल कश्यप और आशू मलिक को हिरासत में लिया है. दोनों ही लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर जाने की कोशिश कर रहे थे, जिस इलाके को सील किया गया है. राजपाल कश्यप ने कहा कि पुलिस हमें क्यों रोक रही है, ये अघोषित आपातकाल है. आखिर अखिलेश यादव को क्यों रोका जा रहा है ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

