कानपुर के सिनेमाघरों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में नहीं मिली विस्फोटक सामग्री ।।
उत्तर प्रदेश देश-विदेश

कानपुर के सिनेमाघरों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में नहीं मिली विस्फोटक सामग्री ।।

Spread the love

यूपी के कानपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिले के सिनेमाघरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. सोशल मीडिया पर सिनेमाघरों को बम से उड़ा देने की धमकी पोस्ट किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन सकते में आ गया. पुलिस ने फौरन एक टीम बनाई और सिनेमाघरों की तलाशी ली. राहत की बात रही कि सिनेमाघरों में किसी तरह की कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली , पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) दीपक भूकर ने बताया कि किसी ने ट्विटर पर कानपुर के साउथ एक्स मॉल में स्थित सिनेमैक्स और कल्याणपुर के गुरुदेव पैलेस तथा मिराज समेत विभिन्न सिनेमाघरों को बम विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी थी. उन्होंने बताया कि इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए बम निरोधक दस्ता सिनेमाघरों में गया और सघन तलाशी ली, लेकिन कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *