कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने बसवराज बोम्मई, येदियुरप्पा की जगह संभाली कमान
BREAKING राष्ट्रीय

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने बसवराज बोम्मई, येदियुरप्पा की जगह संभाली कमान

29 Views

 

गृह, कानून संसदीय मामलों के मंत्री भी रह चुके

येदियुरप्पा ने ही उनका नाम का दिया था प्रस्ताव

विधायक दल की  बैठक में सर्वसम्मत स्वीकार

कर्नाटक। बसवराज बोम्मई  ने आज कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। राजभवन में राज्यपाल थावर चंद गहलौत ने उन्हें पद की शपथ  दिलाई। सोमवार को विधायक दल की बैठक में इस्तीफा देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ही मंगलवार को बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा था जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

28 जनवरी 1960 को जन्मे बसवराज सोमप्पा बोम्मई CM की कुर्सी संभालने से पहले कर्नाटक के गृह, कानून, संसदीय मामलों के मंत्री भी थे। उनके पिता एसआर बोम्मई भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट बसवराज ने जनता दल के साथ राजनीति की शुरुआत की थी। वे धारवाड़ से दो बार 1998 और 2004 में कर्नाटक विधान परिषद के लिए चुने गए। इसके बाद वे जनता दल छोड़कर 2008 में भाजपा में शामिल हो गए। इसी साल वे हावेरी जिले के शिगगांव से विधायक चुने गए। इंजीनियर और खेती से जुड़े होने के नाते बसवराज को कर्नाटक के सिंचाई मामलों का जानकार माना जाता है। राज्य में कई सिंचाई प्रोजेक्ट शुरू करने की वजह से उनकी तारीफ होती है। उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में भारत की पहली 100% पाइप सिंचाई परियोजना लागू करने का श्रेय भी दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *