तीन अध्यादेश के विरोध में किसानों का आंदोलन केंद्र सरकार के साथ-साथ हरियाणा में भी सरकार के गले की फांस बनता जा रहा है। रविवार को जो हुआ, उसका अंदेशा शायद सरकार को भी नहीं था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की करनाल जिला के गांव कैमला में किसान महापंचायत रैली स्थल पर पहुंचकर किसानों ने जमकर उत्पात मचाया। तब तक मुख्यमंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे। हेलिकॉप्टर द्वारा मुख्यमंत्री के पहुंचने की सूचना के बाद गुस्साए किसानों ने हेलीपेड पर पहुंचकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। किसानों के इस उपद्रव के आगे प्रदेश का सीआईडी विभाग भी फेल ही नजर आया । भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को कैमला गांव में किसान महापंचायत रैली आहुत की गई थी। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि थे। किसान कैमला गांव की ओर ट्रैक्टर, कारों और बाइक पर कार्यक्रम स्थल की ओर जाने लगे। इस समय पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने शुरु कर दिये। करनाल के एसपी गंगा राम पुनिया ने किसानों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड के पास धरना दे दिया। पुलिस ने कैमला रोड पर ट्रक और डंपर खड़ाकर किसानों का रास्ता रोक दिया। चार एसपी और 12 से अधिक डीएसपी के नेतृत्व में आसपास के जिलों की पुलिस को अलग-अलग प्रवेश बिंदुओं पर तैनात किया गया। किसानों को आगे बढऩे से रोकने के लिए पुलिस ने दूसरे बैरिकेड के पास ट्रक खड़े किए। इसी दौरान पुलिस-किसानों के बीच झड़प भी हुई। किसान गांवों और खेतों की ओर चले गये। वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए कई बार आंसू गैस का इस्तेमाल किया और पानी की बौछारें फेंकी, लेकिन आंदोलनकारी तमाम नाके तोड़कर आगे बढ़ते गये ।।
Recent Posts
मेरठ में BJP को झटका, ब्लॉक प्रमुख
Spread the love मेरठ: जनपद मेरठ में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ब्लॉक
- September 10, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


