कई राज्यों के बाद अब दिल्ली में भी सोमवार से नाइट कर्फ्यू का ऐलान
BREAKING दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय

कई राज्यों के बाद अब दिल्ली में भी सोमवार से नाइट कर्फ्यू का ऐलान

Spread the love

देश के कई राज्यों के बाद आज दिल्ली में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यह ऐलान किया। यह नाइट कर्फ्यू कल यानी सोमवार रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू होगा। मुख्यमंत्री ने यह फैसला ओमिक्रोन के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए लिया है।

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 290 मामले सामने आए हैं जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। संक्रमण दर बढ़कर 0.55 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को साझा किए गए आंकड़े के मुताबिक दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,43,352 हो गई और मृतक संख्या भी बढ़कर 25,105 हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में वर्तमान में 1103 उपचाराधीन मरीज हैं, जिनमें से 583 होम क्वारंटीन में हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *