ऐतिहासिक होगी लखनऊ की किसान महापंचायत-टिकैत
उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक होगी लखनऊ की किसान महापंचायत-टिकैत

Spread the love
122 Views

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 22 नवंबर को लखनऊ में आहूत किसान महापंचायत कई मामलों में अहम होने जा रही है। राकेश टिकैत ने घोषणा की है कि अब पूर्वांचल में भी अन्नदाता का आंदोलन और तेज होगा। राकेश टिकैत ने ट्विटर पर लिखा, ”ऐतिहासिक होगी लखनऊ में आयोजित 22 नवंबर की किसान महापंचायत। SKM की यह महापंचायत किसान विरोधी सरकार और तीनों काले कानूनों के विरोध में ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। अब पूर्वांचल में भी और तेज होगा अन्नदाता का आंदोलन.”।

दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 26 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली किसान महापंचायत को रद्द कर दिया गया था। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा अब इस महापंचायत का आयोजन 22 नवंबर को किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा इस महापंचायत के जरिए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाएगा। इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर 26 नवंबर तक किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो वे अगले दिन दिल्ली की सभी सीमाओं पर टेंट लगाएंगे और अपना आंदोलन फिर से तेज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *