आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में आगरा जलेसर मार्ग पर गांव उस्मानपुर में मंगलवार को तड़के स्कार्पियो सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली गई। पुलिस ने घेराबंदी करके घायल बदमाश सहित उसके अन्य आठ साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए गैंग में शामिल दो बदमाश कुछ दिन पहले अछनेरा के रायभा में हुई सर्राफा की दुकान से चोरी में शामिल थे। इसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है । एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस को आगरा जलेसर मार्ग पर स्कॉर्पियो से बदमाशों के जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र खंदौली के मुड़ी चौराहे पर पुलिस ने सघन चेकिंग शुरू कर दी। जलेसर की ओर से आते बदमाश पुलिस को देख स्कॉर्पियो को वापस जलेसर की ओर ही भगाने लगे। पुलिस उन्हें रोकने के प्रयास में पीछे करने लगी, तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचा दिया गया। उसने अपना नाम गोपाल उर्फ वर्दी पुत्र मंगल सिंह निवासी नागवाई, थाना सैफई इटावा बताया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उसके आठ साथियों को और गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम जलेसर के मीरा गदाई निवासी प्रदीप, उसका भाई सुनील, सरजन, विकास, नागवाई निवासी कन्हैया, राजीव, नगला मीरा निवासी सुबोध, हाथरस के सिकंदराराऊ में नगला गुलाबी निवासी प्रवीण है ।।
Recent Posts
ललिता गौतम हत्याकांड- प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी
Spread the love ललिता गौतम हत्यााकांड गहराया पीडितों ने की महापंचायत,कलेक्ट्रेट के सामने जाम लगाया
- July 8, 2026
- 10 Min Read
ललिता गौतम हत्याकांड पर मेरठ में उबाल:
Spread the love मेरठ: मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र से सामने आए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड
- July 8, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में सीएम ग्रिड का करोड़ों रूपया
Spread the love मेरठ: मेरठ को स्मार्ट और हाईटेक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने
- July 8, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


