असम में पेट्रोल डीजल पांच रूपये कम, शराब पर 25 फीसदी ड्यूटी घटाई, बाकी राज्यों के लिये चुनौती
BREAKING राष्ट्रीय

असम में पेट्रोल डीजल पांच रूपये कम, शराब पर 25 फीसदी ड्यूटी घटाई, बाकी राज्यों के लिये चुनौती

Spread the love

 

गुवाहटी। देश में पेट्रोल व डीजल के रेट में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले तीन दिन से लगातार हो रहे इस इजाफे ने महंगाई को बढ़ा दिया है। वहीं चुनावी माहौल में असम सरकार ने बड़ा फैसला लेकर बाकी के राज्यों के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। असम की सर्बानंद सोनेवाले सरकार ने आज कहा कि राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम में पांच रुपये की कटौती की गई है।  साथ ही शराब पर पच्चीस फीसदी ड्यूटी घटाई गई है। नई दर और टैक्स आज रात 12 बजे के बाद से लागू हो जाएंगे। यह ऐलान आज असम के वित्त मंत्री हेमंता विश्वासर्मा ने विधानसभा में किया। असम में मार्च अप्रैल में चुनाव होने हैं।

बता दें कि पिछले साल वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की रिकॉर्ड गिरावट के बावजूद असम सरकार ने कोरोना महामारी के नाम पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई थीं। पिछले साल अप्रैल महीने में असम में पेट्रोल पर 5.85 पैसे और 5.43 पैसे की बढ़ोतरी की थी. इस बढ़ोतरी का विरोधी दलों ने जमकर विरोध किया था। तब वित्त मंत्री ने कहा था कि कोरोना खत्म होने पर कीमतों की फिर से समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *