अक्षय कुमार के जन्मदिन से एक दिन पहले मां ने ली आखिरी सांस
BREAKING राष्ट्रीय

अक्षय कुमार के जन्मदिन से एक दिन पहले मां ने ली आखिरी सांस

Spread the love

 

मुंबई। फिल्मी एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। अरुणा भाटिया को कुछ दिन पहले उम्र से जुड़ी परेशानियों के चलते मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां उन्हें पिछले 6 दिन से ICU में रखा गया था। अरुणा ने बेटे अक्षय के जन्मदिन से एक दिन पहले आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार का बर्थडे 9 सितंबर को आता है।

मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अक्षय के फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स अंतिम संस्कार में शामिल हुए। रोहित शेट्टी, रितेश देशमुख, साजिद खान, रमेश तौरानी समेत कई सेलेब्स भी वहां पहुंचे। मां के निधन की जानकारी अक्षय ने सुबह सोशल मीडिया पर दी। अक्षय ने लिखा, “वे मेरी रीढ़ थीं। आज मैं अपने भीतर असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां अरुणा भाटिया आज सुबह सुकून से इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं, ओम शांति।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *