शाप्रिक्स मॅाल में युवती से मिलने पहुंचे सुहेल को पकड़ पुलिस को सौंपा
मेरठ। नाम बदल कर धर्म विशेष की युवतियों को टारगेट बनाने का सिलसिला चल निकला है। दोस्ती की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायते व आरोप भी लग रहे हैं। मेरठ के शाप्रिक्स मॅाल में सोमवार को ऐसे ही एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोप है कि वह एक युवती को परेशान कर रहा था। आज मॅाल बुलाकर वह उसके साथ गलत हरकते करते हुए गार्ड ने पकड़ लिया। फिलहाल उसे ब्रहमपुरी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
आरोप यह भी है कि सोहेल नामक इस युवक ने युवती से कहा था कि वह उसे एक मौलवी से मिलायेगा जो उसके सभी कष्टों को दूर कर देगा। बताया गया कि रिंकू बताकर युवती से दोस्ती करने वाले सुहेल ने आज उसे शाप्रिक्स मॅाल बुलाया था। शक होने पर जब युवती ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुहेल बताया। इस पर युवती ने विश्व हिंदू परिषद के अंकित को फोन कर वहां बुला लिया।
follow us on 👇
https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

