मेरठ से गढ़ रोड पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक सड़क किनारे खोखे में भीषण आग लग गई । हादसे के वक्त सड़क से गुजरने वालों के रोंगटे खड़े हो गए । घटना मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के घर रोड की है। जहां पेट्रोल पंप के पास अचानक एक खोखे में आग लग गई । इस खोखे में चाय की दुकान चलती थी और रोजाना का सामान बेचा जाता था। लेकिन आज लॉकडाउन के चलते दुकान बंद थी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसके बाद आधा दर्जन दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि वहां मौजूद लाखों का माल जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के अधिकारियों की माने तो आग लगने की वजह अभी तक शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि दम कल के अधिकारी आग लगने के कारणों के भी जांच कर रहे हैं ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

