मेरठ के गंगानगर के पास बलकटी से काटकर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश ।।
देश-विदेश मेरठ

मेरठ के गंगानगर के पास बलकटी से काटकर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश ।।

Spread the love

मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव ललसाना में एक व्यक्ति की बलकटी से काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली , ललसाना निवासी अरुण उर्फ रिंकू गांव में रहकर राज मिस्त्री का काम करता था। आज सुबह पांच बजे किसी ने उसे फोन करके जरूरी बात करने के लिए बुलाया था। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर आलू के खेत में सुबह करीब आठ बजे उसका शव पड़ा मिला। उसकी कनपटी व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं खेत में काम करने पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी , सूचना मिलने पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर, सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली ।।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *