बिहार के मोतिहारी जिले में बीती रात एक शादी समारोह में युवक ने सात साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की. मासूम की तबियत बिगड़ी, तो आरोपी वहां से भाग निकला. परिजनों ने बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां मासूम की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है । मोतिहारी के दुमरियाघाट थाना क्षेत्र में बीती रात मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी. बताया गया है कि इस बारात में पारू का रहने वाला आनंद भी शामिल था. शादी समारोह में सभी व्यस्त थे. इसी दौरान आरोपी आनंद ने शादी में आई एक सात वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर अपने पास बुला लिया । आरोपी बालिका को अपने साथ समारोह स्थल से दूर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जब बालिका की तबियत बिगड़ी, तो आरोपी उसे वहीं पटककर भाग निकला । उधर बालिका की तलाश करते हुए परिजन मौके पर पहुंच गए. बालिका की हालत देख उनके पसीने छूट गए. आनन-फानन में बालिका को उपचार के लिए मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने बताया कि मासूम की हालत बेहद गंभीर है. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ।।
Recent Posts
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
4 महीने बाद भी नहीं मिले प्लॉट
Spread the love मेरठ: मेरठ की वेदव्यासपुरी आवासीय योजना से प्रभावित किसानों ने अपनी लंबित मांगों
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


