पापा बन गए विराट कोहली, जाहिर की खुशी, अनुष्का ने ब्रीच कैंडी हॉस्प‍िटल में बेटी को दिया जन्म ।।
खास खबर देश-विदेश

पापा बन गए विराट कोहली, जाहिर की खुशी, अनुष्का ने ब्रीच कैंडी हॉस्प‍िटल में बेटी को दिया जन्म ।।

Spread the love

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. अनुष्का और विराट पैरेंट्स बन गए हैं. अनुष्का ने ब्रीच कैंडी हॉस्प‍िटल में बेटी को जन्म दिया है. हॉस्प‍िटल में उनके पति भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी साथ थे. विराट ने ट्वीट कर लोगों के साथ यह खुशखबरी साझा की है । विराट ने ट्वीट किया- हमें इस बात को साझा करते हुए बेहद खुशी है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आप सभी को प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया करते हैं. अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और हम जिंदगी के इस नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए खुद को खुशकिस्मत समझते हैं । सी के साथ विराट ने अपने ट्वीट में लोगों से एक अपील भी की है. उन्होंने अनुष्का और अपनी बेटी की सेहत के बारे में बताने के बाद लिखा- हमें उम्मीद है कि आप इस वक्त हमारे निजी पलों का सम्मान करेंगे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *