महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां देर रात नशे में धुत कुछ लोगों ने ढाबे को आग के हवाले कर दिया. ढाबे वाले शख्स की गलती सिर्फ इतनी थी, उसने नशे में धुत लोगों को चिकन देने से मना कर दिया था, क्योंकि ढाबे में चिकन खत्म हो चुका था. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । दरअसल, ये पूरा मामला नागपुर के बेलतरोडी इलाके का है. जहां रविवार देर रात सड़क किनारे एक ढाबे पर 29 वर्षीय शंकर तायडे और 19 वर्षीय सागर पटेल खाना खाने पहुंचे थे. दोनों ने ढाबा मालिक से चिकन का ऑर्डर किया, लेकिन रात के 1 बज रहे थे और ढाबे में चिकन खत्म हो गया था. जिसके चलते मालिक ने दोनों से चिकन ना मिल पाने की बात कही ।आरोप है कि ढाबा मालिक से चिकन खत्म की बात सुनते ही शंकर और सागर भड़क उठे और दोनों ने ढाबे में आग लगा दी. हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन ढाबे को खासा नुकसान हुआ है । फिलहाल, इस घटना के बाद ढाबा मालिक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें थाने ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है ।।
Recent Posts
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा