दिल्ली के मुंडका इलाके में 27 वर्षीय दुल्हे को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. पुलिस के मुताबिक, बाहरी दिल्ली इलाके में दुल्हा अपनी बारात लेकर जा रहा था, वह रथ पर बैठा था, तभी कुछ कार सवार बदमाश आए और दुल्हे को गोली मारकर फरार हो गए. दुल्हे की हालत गंभीर है, लेकिन गनीमत की बात है कि वह खतरे से बाहर है.दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह घटना रविवार रात बाहरी दिल्ली के हिरण कुदना के पास हुई. पुलिस को खबर मिली कि दूल्हे को गोली मार दी गई. दुल्हे रमन को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. पूछताछ के दौरान गवाहों ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात लोग एक कार में आए और दूल्हे को गोली मारकर भाग गए.जब मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने दूल्हे के एक रिश्तेदार को अपनी कार से टक्कर मार दी और भाग गए. पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की पहचान के लिए टीमें बनाई गई हैं ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

