मेरठ के मेडिकल कॉलेज में देर रात बुरी तरह से जली हुई हालत में चांदपुर निवासी एक महिला को भर्ती कराया गया है। महिला के परिजनों का आरोप है कि पति के अवैध संबंध और दहेज की मांग के चलते ससुराल वालों ने महिला को जिंदा जला डाला। फिलहाल, महिला मेडिकल कॉलेज में जिंदगी से जंग लड़ रही है । दरअसल, देर रात स्याना के एक निजी नर्सिंग होम से लगभग 50 प्रतिशत जली हुई महिला को मेरठ मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोमल के परिजनों के मुताबिक कोमल के पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। वहीं, ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर कोमल के साथ मारपीट करते थे। इसी के चलते ससुराल वालों ने शनिवार को कोमल के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इसके बाद उसे स्याना के निजी नर्सिंग होम में छोड़कर सभी लोग फरार हो गए। मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉ हर्षवर्धन के मुताबिक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है ।।
Recent Posts
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
4 महीने बाद भी नहीं मिले प्लॉट
Spread the love मेरठ: मेरठ की वेदव्यासपुरी आवासीय योजना से प्रभावित किसानों ने अपनी लंबित मांगों
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


