ट्रेन में सफर करने के लिए रिजर्वेशन टिकट बुक (Ticket Booking) करते वक्त आवश्यक जानकारी के साथ अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना ना भूलें. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने इस संबंध में यात्रियों से कहा है कि रेल टिकट (Train Tickets) लेते समय जानकारी के साथ हमेशा अपना मोबाइल नंबर ही डालें. यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो रेलवे की ओर से जरूरी अपडेट मिलने में परेशानी हो सकती है । दरअसल, भारतीय रेलवे की ओर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया जा रहा है. ऐसे में जो लोग टिकट बुकिंग के दौरान अपने मोबाइल नंबर की जानकारी नहीं देते तो उन्हें ट्रेन की टाइमिंग में किए गए बदलाव की जानकारी रेलवे द्वारा नहीं मिल पाती. जिसकी वजह से यात्रियों को ट्रेन छूटने जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है । बता दें कि यात्रियों को ट्रेन के समय में बदलाव से संबंधित जानकारी देने के लिए रेलवे ने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ट्रेन के टाइम टेबल बदलने का SMS भेजना भी शुरू किया है । रेलवे की ओर से कहा गया कि कुछ यात्री अपना ट्रेन टिकट एजेंट से खरीदते हैं. ऐसे में कई बार पीआरएस सिस्टम (PRS System) में यात्री का मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं होने की वजह से असुविधा होती है. रेलवे जब ट्रेन के समय में बदलाव या ट्रेन कैंसिल करता है तो यात्री को SMS के माध्यम से इसकी जानकारी नहीं मिल पाती और परेशानी का सामना करना पड़ता है । रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध करते हुए कहा कि यात्रा के लिए टिकट बुक कराते समय रिजर्वेशन फॉर्म में अपना ही मोबाइल नंबर दर्ज करवाएं. जिससे ट्रेन से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना एसएमएस के जरिए मिल सके ।।
Recent Posts
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
4 महीने बाद भी नहीं मिले प्लॉट
Spread the love मेरठ: मेरठ की वेदव्यासपुरी आवासीय योजना से प्रभावित किसानों ने अपनी लंबित मांगों
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


