केरल के तिरुवनंतपुरम से बिजली का करंट (इलेक्ट्रिक शॉक) देकर पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने जांच को गुमराह करने के लिए पुलिस को बताया कि क्रिसमस के दौरान घर में जो फैंसी लाइटें लगाई थीं, उनकी चपेट में आने की वजह से उसकी पत्नी की मौत हुई है. फिलहाल, पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है । दरअसल, तिरुवनंतपुरम के काराकोणम एरिया में 51 साल की शाखाकुमारी अपने 28 वर्षीय पति अरुण के साथ रहती थीं. लेकिन बीते शनिवार की रात को वह घर में मृत पाई गईं. शुरुआती जांच में अरुण ने बताया कि क्रिसमस के चलते पूरे घर को फैंसी लाइटों से सजाया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश इन्हीं लाइटों के करंट के चपेट में आने से शाखाकुमारी की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, अरुण पत्नी को लेकर एक निजी अस्पताल भी गया था, लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया । हालांकि, जब पुलिस ने इस केस की जांच शुरू की उसे घर में खून के कुछ धब्बे दिखाई दिए, जिसके चलते टीम को शाखाकुमारी की मौत मामले में शक हुआ. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि इस जोड़े ने कुछ ही महीने पहले शादी की और इनके बीच शुरू से ही वैवाहिक विवाद थे । बताया जा रहा है कि जहां अरुण लगातार तलाक की डिमांड कर रहा था, वहीं शाखाकुमारी इससे इनकार कर रही थी. जिसको लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था. आरोप है कि अरुण पत्नी की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, इसके लिए उसने एक बार पहले भी अपनी पत्नी को इलेक्ट्रिक शॉक देने की कोशिश की थी, लेकिन तब वो अपने इरादों में सफल नहीं हुआ । पुलिस ने जब अरुण से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि मैंने ही अपनी पत्नी की इलेक्ट्रिक शॉक देकर हत्या की है. फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।।
Recent Posts
भाजपा ने घोषित की मेरठ जिला कार्यकारिणी:
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे इंतजार और आंतरिक खींचतान के
- August 13, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


