चाइनीज मांझे की बिक्री क्यों नहीं रोक पा रही पुलिस
- चाइनीज मांझे की बिक्री रोक नहीं पा रही पुलिस
- प्राय रोजाना ही हो रहे हैं मांझे से हादसे
- चाइनीज मांझे की बिक्री व उपयोग हैं प्रतिबंधित
- फिर भी कहां से आ रहा है मेरठ में यह मांझा
- पुलिस का चेकिंग अभियान महज औपचारिकता ?
चाइनीज मांझे की बिक्री व उपयोग दोनों ही प्रतिबंधित हैं बावजूद इसके धड़ल्ले से इस जानलेवा मांझे बिक्री जारी है। इसकी चपेट में आकर बुरी तरह से घायल होने की खबरें भी अब आम हो गई हैं। सवाल उठ रहा है कि जब बिक्री व उपयोग दोनों ही प्रतिबंधित हैं तो फिर यह मेरठ जैसे अति संवेदनशील शहर में आ कहां से रहा है।
>पुलिस की छापेमारी भी सिर्फ औपचारिकता से अधिक प्रतीत नहीं होती। मेरठ में खैरनगर जैसे कुछ ही इलाके हैं जहां पतंगों का कारोबार है,फिर शहर पुलिस इस पर अंकुश क्यों नहीं लगाती ? आज भी पुलिस ने तमाम जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
Follow us on 
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv

