नेहरू सरनेम रखने से क्या शर्मिंदगी है इन लोगों को- मोदी
BREAKING Uncategorized राष्ट्रीय

नेहरू सरनेम रखने से क्या शर्मिंदगी है इन लोगों को- मोदी

Spread the love

गौतम अडानी की आड़ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने में लगे विपक्ष को गुरूवार को  मोदी ने जमकर आड़े हाथ लिया। मोदी ने यह भी कहा कि “कीचड़ उसके पास था, मेरे पास गुलाल, जो भी जिसके पास था उसने दिया उछाल!” जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही खिलेगा। हां, वह यह व्यक्तिगत आरोप लगाने से भी पीछे नहीं रहे कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है? नेहरू सरनेम रखने से शर्मिंदगी क्यों है। नेहरू सरनेम रखने से क्या शर्मिंदगी है ? इतना बड़ा महान व्यक्तित्व…आपको मंजूर नहीं है…परिवार को मंजूर नहीं है और हमारा हिसाब मांगते हो।

पीएम मोदी आज राज्यसभा को संबोधित कर रहे थे। उनके संबोधन के दौरान विपक्ष लगातार अडानी मोदी भाई भाई जैसे नारे लगाते रहा। विपक्ष हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडानी का नाम लेकर पीएम मोदी पर हमलावर है। बीते दिवस राहुल गांधी ने सीधे पीएम मोदी से गौतम अड़ानी को लेकर सीधे सवाल किये थे। सदन से बाहर राहुल गांधी ने कहा था कि उन्होंने सीधे सवाल पूछे थे कि जहां भी मोदी जाते हैं उसी देश में गौतम अड़ानी को ठेके कैसे मिल जाते हैं, इसका उन्हें जवाब नहीं मिला है। इस मुद्दे पर भारी हंगामे के बीच अब बारी पीएम मोदी की रही।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को सरकारी योजनाओं के नामों में संस्कृत शब्दों से दिक्कत थी। उन्होंने पढ़ा है कि छह सौ सरकारी योजनाएं गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर थी। फिर भी नेहरू जी का नाम क्यों नहीं लिया जाता। किसी कार्यक्रम में अगर नेहरू जी के नाम का जिक्र नहीं किया जाता है तो कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं। लहू गर्म हो जाता है  लेकिन बहुत आश्चर्य है कि चलो भाई मुझसे कभी छूट जाता होगा नेहरू जी का नाम। हम इसे ठीक भी कर लेंगे क्योंकि देश के पहले प्रधानमंत्री थे, लेकिन यह समझ नहीं आता है कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है ? ऐसा करने से उन्हें शर्मिंदगी क्यों है ? इतना बड़ा महान व्यक्तित्व…आपको मंजूर नहीं है…परिवार को मंजूर नहीं है और हमारा हिसाब मांगते हो।

पीएम ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि ये विज्ञान और तकनीक के विरोधी लोग हैं। ये हमारे वैज्ञानिकों को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इनको देश की नहीं अपनी राजनीतिक उठा-पटक की चिंता है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

2 Comments

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

  • I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.com/ph/register?ref=IU36GZC4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *