
रिपोर्ट दर्ज कराने से डरने वाले नहीं हैं, आवाज उठाते रहेंगे-सपा जिलाध्यक्ष
- सपा के जिलाध्यक्ष समेत 50 के खिलाफ मुकदमा
- कालंदी प्रकरण के विरोध में दिया था सपा ने धरना
- कालंदी में दलित दूल्हे को घोड़ी पर नहीं था चढ़ने दिया
- मुकदमे दर्ज होने से सपाई डरने वाले नही हैं-विपिन
- समाज के दबे कुचलों की आवाज उठाते रहेंगे-विपिन
समाजवादी पार्टी ने दावा किया कि राजनीति विद्वेष और विपक्ष को कमजोर करने की नीयत से पुलिस और प्रशासन ने पार्टी के जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस रिपोर्ट में जिलाध्यक्ष समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है जबकि 50 अज्ञात बताये हैं। जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने इस तरह रिपोर्ट दर्ज कराने से वे डरने वाले नही हैं। समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज को वह बुलंदी से उठाते रहेंगे।
दरअसल, हाल ही में समाजवादी पार्टी ने जिला कलेक्टे्रेट पर धरना दिया था। यह विरोध प्रदर्शन सरधना कालंदी गांव में एक दलित दूल्हे को घोड़ी न चढने देने संबंधी विवाद के विरोध में दिया गया था। यहां एडीएम सिटी आदि से सपाइयों की तरफ से धक्कामुक्की हुई थी। इसके बाद ही जिलाध्यक्ष व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
follow us on 👇
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/