अमित जानी के खिलाफ पानीपत के कारोबारी ने 54 लाख ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई
उत्तर प्रदेश मेरठ राष्ट्रीय

अमित जानी के खिलाफ पानीपत के कारोबारी ने 54 लाख ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई

Mar 4, 2023
16 Views

विवादों से गहरा नाता रखने वाले उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी एक बार  फिर से नये विवाद में हैं। पानीपत के एक कपड़ा कारोबारी ने अमित जानी के खिलाफ 54 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा हरियाणा के गृहमंत्री  अनिल बिज के निर्देश पर दर्ज हुआ है।

शिवपाल सिंह यादव के साथ अमित जानी। First Byte.tv
शिवपाल सिंह यादव के साथ अमित जानी। First Byte.tv

सपा नेता शिवपाल यादव का करीबी अमित जानी के खिलाफ पानीपत के कारोबारी इमरान ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। बकौल इमरान अमित जानी ने उसे यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान बीस हजार कंबल का आर्डर दिया था। उसे बताया गया था कि ये कंबल समाज सेवा में चुनाव के दौरान बांटे जाने हैं। आरोप है कि अमित जानी ने कंबल तो मंगा लिये लेकिन उनका भुगतान नहीं किया। दबाव बनाने पर इमरान को चैक काट कर यह कहते हुए दे दिया गया कि अभी थोड़ा रूक कर इसे बैंक में लगाना। कुछ दिन बाद जब चैक बैंक में लगाया गया तो वह बाऊंस हो गया।

पीड़ित कारोबारी इमरान।

इमरान का आरोप  है कि अब अमित जानी भुगतान करने से इनकार कर रहा है। इतना ही नहीं वह लगातार उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि अमित ने धमकी दी है कि उसका यूपी में सिक्का चलता है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। लगाये गये आरोपों पर अपना पक्ष रखने के लिये जब फर्स्ट बाइट टीवी ने अमित जानी को मोबाइल मिलाया तो उन्होंने फोन कट कर दिया।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *