श्यामनगर में मोबाइल पटकने पर चाचा को मार डाला
श्यामनगर में दो हजार रुपये का मोबाइल तोड़ने से कुपित युवक ने अपने चाचा की ईंट मार कर हत्या कर दी। मामूली कहासुनी होने पर चाचा ने उसका मोबाइल पटक दिया था। इससे नाराज होकर युवक ने इस हत्या को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में रविवार को यह वारदात हुई। मारे गये व्यक्ति का नाम इसरार है। दरअसल, इसरार का अपने भतीजे दीन मोहम्मद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में चाचा इसरार ने उसका मोबाइल छीन कर नीचे पटक दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। साथ ही आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसरार की मौत सिर से अधिक खून बहने के कारण हुई है। इसरार को गंभीर अवस्था में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
follow us on 👇
https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
https://firstbytetv.com/


3 Comments
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
The official platform of Gate.io offers secure and efficient digital asset trading services.