पोहल्ली के लाखन हत्याकांड के दो अभियुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
मेरठ

पोहल्ली के लाखन हत्याकांड के दो अभियुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Spread the love
  • ग्राम पोहल्ली में आठ जून को हुई थी हत्या
  • लाखन का चटपटा नाम से था रेस्टोरेंट
  • मां ने आकाश,संजय,आशीष,विनीत आदि को किया था नामजद
  • पुलिस ने मोनू गिरी पर किया था 25 हजार का ईनाम घोषित
  • मोनू गिरी व सोहेल के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

ग्राम पोहली सरधना निवासी लाखन सिंह की अपहरण के बाद हत्या के मामले के वांछित बदमाशों को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त मोनू उर्फ मोहन गिरी और सोहेल कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। मोनू ग्राम जलालाबाद थाना मुरादनगर जबकि सोहेल ग्राम लावड़ मेरठ का रहने वाला है। पैर में गोली लगने के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विस्तार से देखिये 👇

https://youtu.be/kkmqnXJefyg

दरअसल, आठ जून को पोहली सरधना निवासी लाखन सिंह की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की तरफ से मोनू गिरी पर पच्चीस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। इनका तीसरा साथी हारुन कुरैशी निवासी डासना गाजियाबाद मौके से फरार हो गया था लेकिन कांबिग कर उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *