अपना घर आश्रम सुखधाम में सिखाये गये स्वस्थ्य व प्रसन्न रहने के गुर
मेरठ

अपना घर आश्रम सुखधाम में सिखाये गये स्वस्थ्य व प्रसन्न रहने के गुर

Spread the love

सर्वहित संस्था का योग शिविर योगी कर्मवीर रहे मुख्य अतिथि

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सर्वहित कल्याण सेवा समिति और आरोग्य भारती मेरठ महानगर के संयुक्त तत्वावधान में एक योग शिविर व प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन बागपत रोड स्थित अपना घर आश्रम सुखधाम में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग संत कर्मवीर महाराज रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आश्रम के संचालक और विद्या ग्रुप के संस्थापक प्रदीप जैन रहे। आश्रम में रह रहे चालीस निराश्रितों को योग और स्वस्थ रहने और प्रसन्न रहने के गुर सिखाए गए। मुख्य अतिथि ने योग कार्यक्रम और इस प्रकार के आश्रम द्वारा दीन दुखियों को आश्रय देने की प्रशंसा की।

डॉ.मधु वत्स, उनकी टीम और प्रदीप जैन ने योग ऋषि कर्मवीर को अंग वस्त्र पहनकर स्वागत किया। गणेश वंदना, रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सर्वहित संरक्षक देवेंद्र तोमर और प्राकृतिक चिकित्सक डॉ के के शर्मा ने योगासन कराकर आयोजन संपन्न किया।

इस अवसर पर सर्वहित नवरत्न शिप्रा रस्तोगी ने कार्यक्रम को सुनियोजित तरीके से कराने की जिम्मेदारी निभाई , सर्वहित के सदस्य सतेंद्र कुमार नानू , संगीत शिक्षिका साक्षी वर्मा, कई ग्राम प्रधानों और अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/