सुनील भराला की सुपारी देने वाला गिरफ्तार
मेरठ

सुनील भराला की सुपारी देने वाला गिरफ्तार

Spread the love
  • उत्तर प्रदेश के श्रम कल्याण परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष हैं सुनील भराला

  • मोबाइल पर उन्हें दी गई थी जान से मारने की धमकी
  • अब तक पुलिस अतीब ठाकुर, रेहान अली व कासिफ को कर चुकी है गिरफ्तार
  • मारूफ ने इन बदमाशों को लगाया था सुनील भराला के पीछे
  • हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया मारूफ
  • पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था मारूफ पर  

उत्तर प्रदेश के श्रम कल्याण परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा नेता सुनील भराला को धमकी दिलाने वाले मारूफ को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह हापुड़ के रहने वाले अपने एक दोस्त के घर में छुपा था। पुलिस ने इस पर पचास हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। मेरठ पुलिस उसे लेकर बीती रात हैदराबाद से फ्लाइट द्वारा मेरठ ले आया गया।  इससे पूर्व पुलिस इस मामले में नौचंदी के करीम नगर निवासी अतीब ठाकुर, रेहानी अली निवासी ओखला जाकिर नगर थाना जामियानगर दिल्ली और कासिफ खान निवासी जोगाबाई एक्सटेंशन दिल्ली को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

https://youtu.be/BegUmWD5tKI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *