तुनिशा की मां का आरोप– शीज़ान बुर्का पहनने का बना रहा था दबाव , तुनिशा को मारा था थप्पड़
स्पोर्ट्स

तुनिशा की मां का आरोप– शीज़ान बुर्का पहनने का बना रहा था दबाव , तुनिशा को मारा था थप्पड़

Dec 30, 2022
14 Views
  • तुनिशा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा
  • शीजान बनाता था तुनिशा पर बुर्के का दबाव
  • मुस्लिमों की तरह रहने लगी थी तुनिशा
  • ब्रेकअप के दौरान शीजान ने तुनिशा को मारा था थप्पड़

अलीबाबा लीड एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत के बाद नई नई खुलासे हो रहे हैं। आज एक और खुलासा करते हुए तुनिशा की मां ने शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शीजान बुर्का पहनने के लिए तुनिशा पर दबाव बना रहा था। जिसके बाद तुनिशा के व्यवहार में भी बहुत बदलाव आता जा रहा था वो मुस्लिम की तरह रहने लगी थी। क्योंकि शीजान ने उससे शादी का वादा कर लिया था जिसके चलते वो खुद को बदल रही थी।

शीजान की मां को अम्मा कहने लगी थी, दरगाह जाने लगी थी। जिस उम्र में लोगों के सपने उड़ान भरने के होते हैं us उम्र में टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने अपनी जान दे दी। तुनिशा ने 24 दिसंबर को अलीबाबा शो सेट पर सुसाइड कर लिया। तुनिशा सुसाइड केस में पुलिस ने उनके को-एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया गया है। तुनिशा की मां शीजान पर लगातार गंभीर आरोप लगा रही हैं। तुनिशा की मां तुनिशा की मौत के लिए शीजान को जिम्मेदार मानती हैं। शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंएक्ट्रेस की मां ने पर आरोप लगाए। साथ ही शीजान को कड़ी सजा मिलने की मांग की।एक्ट्रेस की मां ने कहा- सेट पर आखिरी वक्त में मैंने शीजान को समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन शीजान ने मेरी एक नही सुनी। ये बात घटना से एक दिन पहले की है। तुनिशा ने कहा कि मैं क्रिसमस मनाने चंडीगढ़ जाने की सोच रही हूं। ये मर्डर भी हो सकता है। क्योंकि दरवाजा खुलने के बाद 15 मिनट तक कोई कार भी नहीं थी।

शीजान बुर्का पहनने के लिए बनाता था दबाव

एक्ट्रेस की मां ने आगे कहा कि तुनिशा के व्यवहार में बहुत बदलाव आ गया था, शीजान ने उससे शादी का वादा किया जिसकी वजह से तुनिशा ने मुस्लिम की तरह रहना शुरू कर दिया था। उसकी मां को अम्मा कहने लगी थी, दरगाह जाने लगी थी। शीजान के परिवार से मिलने के बाद वो मुझसे भी दूर रहने लगी थी। क्योंकि वो शीजान के परिवार को ही अपने परिवार की तरह मानने लगी थी। तुनिशा ने ये भी बताया था कि शीजान सेट पर ड्रग्स लेता था। मैंअपनी बेटी की सारी ख्वाहिशें उसके मांगने से पहले पूरी करती थी। जब तक मेरी बेटी के दोषी शीजान को सजा नही मिलेगी मैं सुकून से नही बैठूंगी। आगे बताया कि जब एक बार शीजान का फोन तुनिशा ने चेक किया था तो उसने पाया था कि वह किसी और लड़की से बात कर रहा था। जिसके बाद दोनों में झगड़े भी हुए थे। और उसी के बाद दोनो का दोनों का ब्रेकअप हुआ था। उसने सुसाइड भी शीजान के रूम में ही किया है। ऐसा भी हो सकता है रूम का दरवाजा तोड़ने के बाद तुनिशा जिंदा हो। और शीजान ने उसे मरने के लिए छोड़ दिया हो शीजान ने ब्रेकअप के दिन तुनिशा को थप्पड़ भी मारा था और वो रो-रोकर मुझे बता रही थी कि शीजन ने मुझे इस्तेमाल किया था।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *