कार एक्सीडेंट में घायल ऋषभ पंत IPL खेल पाएंगे या नहीं, जानिए
स्पोर्ट्स

कार एक्सीडेंट में घायल ऋषभ पंत IPL खेल पाएंगे या नहीं, जानिए

Jan 11, 2023
21 Views

दिल्ली कैपिटल्स के नए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ‘सौरव गांगुली’ ने आईपीएल में ऋषभ पंत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि घायल भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत अगला आईपीएल सीजन नहीं खेल पाएंगे।

कार एक्सीडेंट में घायल भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के आईपीएल में खेलने को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। ऋषभ के फैंस के लिए ये काफी दुखदाई खबर है कि पंत अब अगले इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में नहीं खेल पाएंगे। इस बात का खुलासा खुद बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने किया है।

बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने के बाद सौरव गांगुली अब आईपीएल में नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं। आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को अपना डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया है। इस पद पर आसिन होने के बाद गांगुली ने कोलकाता में रिपोर्टर से बात करते हुए ऋषभ पंत को लेकर अपडेट दिया है।

ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। ऐसे में गांगुली ने पंत को लेकर कहा, ‘उसे ठीक होने में अभी समय लगेगा। हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। यह एक एक्सीडेंट है। और वह अभी महज़ 23 साल का है। उसके पास अभी काफी समय है। गांगुली ने ऋषभ पंत को लेकर कहा कि वह IPL के लिए इस बार उपलब्ध नहीं रहेंगे आगे कहा कि मैं दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ सम्पर्क में बना हुआ हूं। यह एक शानदार आईपीएल होने जा रहा है। हम इसमें कुछ अच्छा ही करेंगे। और ऋषभ की चोट से दिल्ली टीम प्रभावित हुई है।

यहां चल रहा है ऋषभ का इलाज

इस कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत को आनन-फानन में रूड़की के ही सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया। यहां पंत के चेहरे और बाकी कुछ जगहों पर छोटी सर्जरी हुई थी। मगर इसके बाद बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया और एयरलिफ्ट कर ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पंत को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट कराया।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *