मेरठ में हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी, सूखी नहर में पड़ा पाया गया
BREAKING मेरठ

मेरठ में हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी, सूखी नहर में पड़ा पाया गया

Spread the love

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को अचानक बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। यह हैंड ग्रेनेड गंग नहर के पास पड़ा पाया गया है। एक युवक ने उसे पड़े देखा था जिसके बाद यह अफवाह फैल गई कि इलाके को उड़ाने के लिये यह बम वहां फेंका गया है। पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को बम निरोधक दस्ते की मदद से कब्जे में लेकर सुरक्षित रख लिया है। जांच जारी है।

हैंड ग्रेनेड मिलने की अफवाह फैलते ही किसी ने पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दे दी थी। दरअसल,  एक युवक ने गंगनहर लोधीपुरा झाल के पास बम देखा। युवक की सूचना पर वहां अन्य लोग पहुंचे। देखा तो गंगनहर जो इस समय सूखी है उसमें लोधीपुर के पास बने पुल के नीचे पत्थरों में एक बम दिखा। बम देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। फौरन 112 पर बम होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बम निरोधक दस्ते की मदद से बम को कब्जे में लेकर सुरक्षित रख लिया। बम कहां से आया इसकी पुलिस जांच कर रही । पुलिस ने इससे पूर्व बम निरोधक दस्ते की मदद से सेफ्टी केच व पिन लगे बम को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में ले लिया। हैंड ग्रेनेड पर एक धुंधला सा नंबर भी लिखा है जो जंग लगने के कारण साफ पढ़ा नहीं जा रहा है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

5 Comments

  • Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!

  • I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  • I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  • Do you mind if I quote a couple of your articles as long asI provide credit and sources back to your website?My blog site is in the very same niche as yours and my users would certainly benefit from some of the information you present here.Please let me know if this okay with you. Thanks!

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *