सारथी ने छात्राओं को गुड व बैड टच की दी जानकारी, कहा बेड टच का विरोध करें
मेरठ

सारथी ने छात्राओं को गुड व बैड टच की दी जानकारी, कहा बेड टच का विरोध करें

Spread the love
345 Views

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के अंतर्गत सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बागपत रोड स्थित सहारन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी देते हुए समझाया कि कोई भी अगर गलत तरह से छुए तो तुरंत उसका विरोध करे और अपने माता पिता को इसकी जानकारी दें।

इस मौके पर बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर ,महिला हेल्प लाइन नम्बर और साइबर क्राइम की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में प्रिंसिपल अंजली शर्मा ने बच्चों को हेड बॉय – हेड गर्ल की उपाधि दी।

स्कूल डायरेक्टर अनिल कुमार जी ने इन जानकारियों के लिए कल्पना पांडेय का आभार व्यक्त किया। समस्त स्टाफ का पूरा सहयोग रहा।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *