साकेत निवासी मनोज गुप्ता की कार बनी आग का गोला
मेरठ

साकेत निवासी मनोज गुप्ता की कार बनी आग का गोला

Spread the love

मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर रविवार की दोपहर एक चलती कार आग का गोला बन गयी। कार में सवार लोगों ने समय रहते कार से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग पर जरूर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

यह हादसा आज साकेत निवासी मनोज गुप्ता के साथ हुआ। रविवार की दोपहर वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद जा रहे थे। मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे पर ग्राम पलौता के पास एकाएक ही उन्हें कार से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने समय रहते कार को साइड में लगाया ही था कि कार ने तेजी से आग पकड़ ली। सभी परिजनों ने कूद कर किसी तरह जान बचाई।

सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। हालांकि तब तक आग कार को पूरा नुकसान पहुंचा चुकी थी।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *