सारथी सोशल वेलफेयर ने चलाया गंग नहर घाट पर सफाई अभियान
जिला गंगा समिति नमामि गंगे व गंगा स्वच्छता अभियान के तहत सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने आज गंग नहर के घाट पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए सफाई की। सोसाइटी अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी जगहों पर प्लास्टिक, कूड़ा, या पूजा की सामग्री आदि न फेंके।

सरधना स्थित गंग नहर के घाट पर चले इस अभियान के तहत घाट की सीढ़ियों और नहर तट की साफ-सफाई कर प्लास्टिक की बोतलें ,पन्नियों आदि को एकत्रित कर घाट की दुर्दशा को सुधारकर स्वच्छ किया गया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने कहा कि आज के समय में नदी, नहर ,तालाब आदि धरोहरों को संरक्षित करने की आवश्यकता है। लोगों को जागरूक होना होगा कि वे ऐसी जगहों पर प्लास्टिक, कूड़ा या पूजा की सामग्री न फेंके। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपनी नदियों व घाटों को स्वच्छ रखा जाये।
इस अभियान में अध्यक्ष कल्पना पाण्डेय ,सचिव अशोक शर्मा ,उपाध्यक्ष दिव्यांश टंडन , महामंत्री रोहित पंवार व कैंट अध्यक्ष ऋषभ सिंह का सहयोग रहा।
follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/