RRR सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल की पत्नी रूही का निधन, इस वजह से हुई मौत
मनोरंजन

RRR सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल की पत्नी रूही का निधन, इस वजह से हुई मौत

Spread the love

पॉपुलर सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार की पत्नी और योगा इंस्ट्रक्टर रूही उर्फ ​​रूहीनाज़ का गुरुवार को निधन हो गया. रूही का मल्टीपल हेल्थ कॉम्पलीकेशन की वजह से सिकंदराबाद के KIMS अस्पताल में मौत हुई है. एक रिप्रेजेंटेटिव के मुताबिक, रूही का अपनी जिंदगी के अंतिम दिनों में इलाज के दौरान कई ऑर्गन फेलियर के चलते निधन हो गया । वहीं सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल सेंथिल की टीम ने एक प्रेस स्टेटमेंट भी शेयक की है. जिसमें लिखा है, “सिनेमैटोग्राफर सेंथिल की पत्नी रूही गरू का (गुरुवार को) दोपहर 2 बजे निधन हो गया. अंतिम संस्कार (शुक्रवार को) सुबह 9 बजे महाप्रस्थानम, जुबली हिल्स में होगा. “वहीं कपल के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक जाहिर किया है. बाहुबली सेट से रूही और सेंथिल के साथ प्रभास और अनुष्का शेट्टी की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब वायरल हो रही हैं ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *