मोहनपुरी के वाशिंदों ने उठाई आवाज..कुत्ते भगाओ,इंसान बचाओ
BREAKING मेरठ

मोहनपुरी के वाशिंदों ने उठाई आवाज..कुत्ते भगाओ,इंसान बचाओ

Spread the love
शहर में आवारा कुत्तों की संख्या में बेइंताशा वृद्धि
रात को घरों से निकलना हुआ दूभर
कुत्ते काटने के मामलों में लगातार हो रहा इजाफा
कुछ लोग करते हैं कुत्ते पकड़ने का विरोध
मोहनपुरी के नागरिकों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बेइंताशा बढ़ती जा रही है। इससे आम लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। रोजाना ही कुत्ते काटे के मामले सामने आने के बाद आज मोहनपुरी क्षेत्र के वाशिंदों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ये लोग कुत्ते भगाओ,इंसान बचाओ के नारे लगा रहे थे। इसके अलावा इन्होंने नगर निगम प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि कुछ लोग इन कुत्तों को पकड़ने का विरोध करते हुए शिकायतकर्ताओं से मारपीट करते हैं। इसके अलावा वे लोग छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए फसाने की धमकी भी देते हैं। इसके अलावा मोहनपुरी में तमाम लोग ऐसे भी हैं जो गाय का दूध निकालकर उसे आवारा सड़क पर छोड़ देते हैं। जिलाधिकारी ने इस पर नगर निगम को तत्काल कार्रवाई के लिये निर्देशित किया ।।

देखिये वीडियो :

https://youtu.be/QGn87ZshOZQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *