अरबपतियों की डिफेंस कॅालोनी सोसायटी के खिलाफ करोड़ों के गबन की रिपोर्ट दर्ज
मेरठ

अरबपतियों की डिफेंस कॅालोनी सोसायटी के खिलाफ करोड़ों के गबन की रिपोर्ट दर्ज

156 Views
  • मेरठ का पाॅश इलाका है डिफेंस कॉलोनी
  • यहां रहने वालों में करोड़पति व अरबपति शामिल
  • पूर्व सोसायटी के पदाधिकारियों पर गबन के गंभीर आरोप
  • छठी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
  • शिकायतकर्ता को आ रहे हैं धमकी भरे फोन 
  • आरोपियों में सेवानिवृत्त मेजर  महेंद्र सिंह भी शामिल 

मेरठ की पाश व अरबपतियों की डिफेंस कालोनी की पूर्व सोसायटी के खिलाफ छठा मुकदमा भी दर्ज हो गया है। गंगानगर थाने में करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर महेंद्र सिंह, पूर्व सहायक सचिव हुकुम सिंह, पूर्व लेखा लिपिक रहनूमा खानम, रण सिंह तोमर,अभिनव त्यागी, सलमान खान और अरुण वर्मा को नामजद किया गया है। करोड़ों रुपये के गबन में छठी रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वह भी तब जबकि शिकायतकर्ता डिफेंस कालोनी निवासी राजेश त्यागी को धमकी भरे फोन मिल रहे हैं। दरअसल, डिफेंस कालोनी में आवास समिति पदाधिकारियों पर कबी तीन करोड़ रुपये के गबन के आरोप लगाते हुए अपर आवास आयुक्त लखनऊ से शिकायत की गई थी। अपर आयुक्त ने सहकारी अधिकारी आवास को जांच के आदेश दिये थे। अपर आयुक्त ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिये थे। इसे लेकर ही बीते दिवस छठी रिपोर्ट इन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

विस्तार से देखिये 👇

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *