नमाज के समय पर डीजे बजाने का विरोध, ब्रह्मपुरी में तनाव
मेरठ

नमाज के समय पर डीजे बजाने का विरोध, ब्रह्मपुरी में तनाव

Spread the love
148 Views

 ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में नमाज के दौरान स्कूल में डीजे बजाने को लेकर दो समुदाय के लोगों में टकराव हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को किसी तरह शांत कराया। मौके पर एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

ब्रह्मपुरी थानान्तर्गत पूर्वा इलाही बख्श स्थित शान ए इलाही मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी। निकट ही सैनिक प्राइमरी पाठशाला में डीजे बजा दिया गया। नमाज के बाद लोग डीजे बजाने वालों का विरोध करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। पार्षद शहजाद मेवाती और दूसरे पक्ष से राकेश गौड़ पहुंच गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों समुदाय के पक्षों को समझा कर शांत किया। मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। कमल दत्त शर्मा और पार्षद शहजाद मेवाती में जमकर कहासुनी हुई। एसपी सिटी पीयूष सिंह भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

बताया कि घटनास्थल पर एक कंपनी आरएएफ के साथ थाना पुलिस की तैनाती कर दी गई है। शुक्रवार को होने वाली नमाज को देखते हुए पुलिस फोर्स को दिशा निर्देश दिए गए हैं। किसी भी छोटी बड़ी घटना पर नजर रखने के लिए सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

follow us on 👇

https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *