पॅास्को का आरोपी मारवाड़ी बोला-हैप्पी बर्थडे महानगर अध्यक्ष ऋतुराज जी….फोटो हुआ वायरल
मेरठ

पॅास्को का आरोपी मारवाड़ी बोला-हैप्पी बर्थडे महानगर अध्यक्ष ऋतुराज जी….फोटो हुआ वायरल

143 Views
  • रमेश चंद गुप्ता अभी भी है जेल में
  • दूसरा आरोपी अरविंद मारवाड़ी खुले आम रहा है घूम
  • सोशल मीडिया पर एक्टिव लेकिन पुलिस को नहीं लगा हाथ
  • भाजपा महानगर महामंत्री पर है दुष्कर्म का आरोप

बात जब सत्ता से जुड़ी हो तो पुलिस के हाथ भी बंध जाते हैं। भले ही मामला पॅाक्सो एक्ट का ही क्यों न हो। पुलिस भाजपा के जिस महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी को चार माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी वह सोशल मीडिया पर मुस्कराते हुए पोस्ट कर रहा है। अरविंद मारवाड़ी बकायदा भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज को जन्म दिन की बधाई देने न सिर्फ खुलेआम पहुंचा बल्कि धडल्ले से उसने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दी। कुछ इस अंदाज में कि “जब सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का”। जब यह कृत्य चर्चा में आया तो सोशल मीडिया से इस पोस्ट को हटा दिया गया।

पिछले दिनों भाजपा महानगर इकाई के दो ऐसे मामले उजागर हुए जिन्होंने भाजपा को शर्मसार कर दिया था। पहला मामला मेरठ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता, भांजे महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी व भाजपा के दर्जा प्राप्त मंत्री संजीव सिक्का से जुड़ा है। जबकि दूसरे मामले में जागृति विहार की एक नेत्री के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गये थे। इस मामले में भाजपा पार्षद रवींद्र सिंह व रवींद्र नागर पर शिकंजा कसा था।

यह फोटो अरविंद मारवाड़ी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
(यह फोटो अरविंद मारवाड़ी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी)

अपनी महिला स्टाफ से जबरन संबंध बनाने को लेकर पुलिस ने रमेश चंद गुप्ता को देहरादून से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 64 के  बयान में पीड़िता ने जिस तरह आपबीती का उल्लेख किया है उसने पार्टी को भी शर्मसार कर दिया है। पीड़िता ने बताया कि किस तरह रमेश चंद गुप्ता ने शुरू में जबरन बनाई गई अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए भाजपा महामंत्री अरविंद मारवाड़ी का उसे शिकार बनवाया। दर्जा प्राप्त मंत्री ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी, और जो कमी रह गयी उसने मंत्री को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप से बाहर कर दिया। पुलिस ने मंत्री को छेड़छाड़ समेत पास्को का आरोपी बनाया है। जबकि अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता व अरविंद मारवाड़ी को सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी पाते हुए पास्को लगाया है।अरविंद मारवाड़ी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हैं बावजूद इसके चार माह बाद भी मेरठ की जाबांज पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

इस बीच, भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज के जन्मदिन पर अऱविंद मारवाड़ी न सिर्फ ऋतुराज से मिला बल्कि उसने सोशल मीडिया पर भी इसकी फोटो प्रसारित कर दी। मारवाड़ी की यह फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई और पार्टी में ही इसे लेकर चर्चा शुरू हो गयी। इसका थोड़ी ही देर में असर यह हुआ कि इस फोटो को सोशल मीडिया से डिलिट कर दिया गया।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *