मनीष सिसोदिया को 17 अप्रैल तक हिरासत में रखने के आदेश
दिल्ली-एनसीआर

मनीष सिसोदिया को 17 अप्रैल तक हिरासत में रखने के आदेश

Spread the love

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 14 दिन और बढ़ा दिया गया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिये हैं। यानी अभी वह जेल में ही रहेंगे।

इससे पूर्व उनकी पेशी के दौरान आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के लिए राउ एवेन्यु कोर्ट और भाजपा मुख्यालय से पहले बैरिकेड लगा दिये गये थे। सीबीआई की ओर से पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने अदालत को बताया कि जांच अहम मोड़ पर है। लिहाजा सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *